Supaul News: सुपौल : प्लाई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रानीपट्टी नहर में गिरा, चालक घायल
सुपौल, जुलाई 29 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर बुधवार को एक प्लाई बोर्ड लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रानीपट्टी नहर में जा गिरी। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए नरपतगंज अस्पताल भेजा गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं ट्रक पलटने के बाद स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं लोग किसी तरह अंदर फंसे चालक को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से एनएच-27 पर गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे स्थित रानीपट्टी नहर में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर भीमपुर थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.