Supaul News: सुपौल : प्रोसेस्ड प्लास्टिक से सड़क निर्माण में लाएं तेजी
सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) से प्राप्त प्रोसेस्ड प्लास्टिक के सड़क निर्माण में उपयोग एवं फॉरवर्ड लिंकेज में तेजी लाने को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने की। इस क्रम में उनके साथ ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। बैठक में डीडीसी ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट से प्राप्त प्रोसेस्ड प्लास्टिक के सड़क निर्माण में उपयोग के लिए प्रभावी फॉरवर्ड लिंकेज सुनिश्चित करने, प्रक्रिया में शीघ्रता लाने तथा जिले की मांग अविलंब उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में वीरपुर, त्रिवेणीगंज एवं सुपौल के कार्यपालक अभियंता एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.