Supaul News: सुपौल : प्रेम विवाह के 14 दिन बाद ही नवविवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या
सुपौल, सितम्बर 29 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रेम विवाह के महज 14 दिन बाद ही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। मृतका की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर वार्ड तीन निवासी बिट्टू सरदार की पत्नी नेहा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस कार्रवाई इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, नेहा कुमारी का करीब 14 दिन पहले बिट्टू सरदार के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह अपने पति के साथ गजहर स्थित ससुराल में रह रही थी।
घटना के विवरण मंगलवार को नेहा ने मायके जाने की बात पति से कही थी। इसके बाद पति-पत्नी ने साथ में खाना खाया और आराम करने चले गए। कुछ देर बाद बिट्टू किसी काम से घर के बाहर चला गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.