Supaul News: सुपौल : प्राथमिक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
सुपौल, जुलाई 20 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आपराधिक मामले के नामजद प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 192/26 के नामजद प्राथमिक अभियुक्त श्रीपुर पंचायत के सितुहर वार्ड एक निवासी मनीष झा को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कांड दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: प्राथमिक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.