सुपौल, जुलाई 23 -- Supaul News: ​त्रिवेणीगंज ,निजप्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मीरजवा में मध्याह्न भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने के मामले में गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर पठन-पाठन और एमडीएम कार्य पूरी तरह बंद करा दिया। साथ ही सुबह करीब 9:30 बजे से दोपहर तक स्कूल परिसर में शिक्षकों को ऑफिस में घेरकर रखा। ​घटना की सूचना मिलते ही डीपीओ (एमडीएम) महेश पासवान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अनीता कुमारी, एमडीएम डीपीएम पंकज कुमार सिंह और बीईओ सह बीपीआरओ मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ​ग्रामीण अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रमोद यादव, रंजन मेहता, सुलेखा देवी, ममता देवी और कुमोद कुमार साह सहित दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया कि बु...