Supaul News: सुपौल : प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करने वाले लाभुकों को मिली गृह प्रवेश की चाबी
सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए आवासों के लाभुकों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड परिसर मरौना में किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ रचना भारतीय ने पांच लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबी सौंपी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नए चयनित तीन लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया। वहीं 30 लाभुकों के बीच शुभकामना संदेश का वितरण किया गया। आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र मिलने पर लाभुकों में खुशी देखी गई। बीडीओ रचना भारतीय ने लाभुकों को आवास पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं और योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.