Supaul News: सुपौल : प्रतिबंधित मांस के साथ संदिग्ध धराया, जांच को भेजा सैंपल
सुपौल, जुलाई 3 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गंगसायर गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध प्रतिबंधित मांस के साथ एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया। पुलिस ने बरामद मांस को जब्त कर उसकी जांच के लिए भेज दिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 10 निवासी मो इदरीस के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, वह साइकिल पर प्लास्टिक की बोरी में मांस लेकर जा रहे थे। संदेह होने पर लोगों ने उन्हें रोककर बोरी की जांच की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार पूछताछ में मो इदरीस ने बताया कि मांस उन्हें अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के पोठिया गांव के एक व्यक्ति ने दिया था, जिसे प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी मो मुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.