सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: पिपरा, एकसंवाददाता। नशा कारोबार पर अंकुश लगाने में पिपरा पुलिस लगातार कामयाबी हासिल करने में सफलता हासिल कर रहे हैं। शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित नशे की सूई के साथ दो तस्कर और एक बाइक को जब्त करने में कामयाब हुए जबकि एक गांव से दो चार चक्का वाहन चार तस्कर सहित 792 लीटर देशी शराब बरामद कर सभी तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त जानकारी थाना परिसर में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ए एसपी सह त्रिवेणीगंज डीएसपी विभाश कुमार व थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने दिया।

पुलिस कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कटैया माहे वार्ड 5 में संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी लेने पर बाइक सवार व्यक्ति के पास से 246 एम एल नशीले इंजेक्शन...