सुपौल, अगस्त 8 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन परिसर से शनिवार को स्टेशन मास्टर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना के बाद स्टेशन मास्टर चन्द्रकिशोर ने प्रतापगंज थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में स्टेशन मास्टर ने बताया कि वह प्रतापगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को करीब 4:40 बजे उन्होंने अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल स्टेशन परिसर में खड़ी की थी। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 बी 9413 है। आवेदन के अनुसार, स्टेशन पर काम करने के दौरान एक अज्ञात युवक उनकी बाइक लेकर भागने लगा। स्टेशन मास्टर और अन्य लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक तेज गति से बाइक लेकर फरार हो गया। स्टेशन मास...