सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 16 निवासी समाजसेवी कपिलदेव ठाकुर (84) का मंगलवार की शाम उनके आवास पर निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। कपिलदेव ठाकुर मृदुभाषी एवं समाजसेवी स्वभाव के व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता के कारण लोगों से उनका गहरा जुड़ाव था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: प्रतापगंज में समाजसेवी का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़अंतिम दर्शन उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों, सगे-संबंधियों, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और शोक संवेदना व्यक्त की। वह अपने पीछे पत्नी उषा देवी, दो पुत्...