Supaul News: सुपौल : प्रतापगंज में नवपदस्थापित सीओ ने संभाला पदभार
सुपौल, जुलाई 17 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी विकास ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनसुनवाई तथा शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। सीओ ने टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Chapra News: डीएम के जनता दरबार में 92 मामलों की सुनवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.