सुपौल, अगस्त 16 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ, सुपौल के बैनर तले रविवार को प्रतापगंज स्थित जैन धर्मशाला में उद्घाटन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमार राय ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को 30 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम रक्षा दल के अधिकांश सदस्य गरीब परिवारों से आते हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

सामाजिक दायित्व मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्राम रक्ष...