Supaul News: सुपौल : प्रतापगंज में अलग-अलग जगहों से तीन वारंटी गिरफ्तार
सुपौल, जुलाई 1 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने मंगलवार की रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुपौल स्थित जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) भेज दिया गया, जबकि दो अन्य वारंटियों को जमानत संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद थाना से ही छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 107/25 के प्राथमिक अभियुक्त एवं वारंटी भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 14 निवासी आरोपित को किशोर होने के कारण आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुपौल स्थित जेजेबी के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं दूसरी छापेमारी में गढ़िया वार्ड 14 निवासी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के वारंटी जितेंद्र याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.