Supaul News: सुपौल : प्रतापगंज-झुनकी चौक मुख्य सड़क जर्जर, आवाजाही में परेशानी
सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज से सुरजापुर होते हुए झुनकी चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीण जफरुल हसन, संतोष भिंडवार, मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने विभाग से सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है। मामले में स्थानीय विधायक सोनम सरदार ने बताया कि त्रिवेणीगंज से घटहा मोड़ भाया सुरजापुर-झुनकी चौक तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द कार्य शुरू होगा। वहीं, बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति से संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.