Supaul News: सुपौल : प्रतापगंज अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी विकास उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपने-अपने जमीनी विवाद से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश लोग अतिक्रमण, आपसी विवाद और जमीन के बंटवारे से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे थे। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अंचलाधिकारी विकास ने बताया कि शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का निष्पादन कर दिया गया, जबकि चार मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- Chapra News: जनता दरबार में पांच भूमि विवादों का निष्पादन, पांच नए आवेदन मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.