सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। एडीएम सच्चिदानंद सुमन ने बुधवार को अंचल कार्यालय प्रतापगंज का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने कार्यालय के कार्यकलापों, साफ-सफाई, विभिन्न संचिका संधारण, आगत निर्गत पंजी अद्यतन, बंदोबस्ती पंजी, राजस्व निष्पादन के मामले, न्यायालय से संबंधित मामले व नजारत आदि कार्यों की भी समीक्षा की। साथ ही उसके निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ प्रतापगंज के अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...