Supaul News: सुपौल : प्रख्यात सर्जन एवं पूर्व सिविल सर्जन के निधन से कोसी क्षेत्र में शोक की लहर
सुपौल, जुलाई 20 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर के प्रख्यात चिकित्सक एवं सहरसा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. ललन प्रसाद सिंह के सोमवार को निधन की सूचना पर कोसी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि वे लंबे समय से पटना में बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलियां कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार प्रशिक्षण प्रभारी प्रो. रणजीत कुमार मिश्र ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. ललन प्रसाद सिंह का निधन पूरे कोसी क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह गरीबों के चिकित्सक के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे। वे जीवनभर जमीन से जुड़े रहे तथा आध्यात्मिकता, शास्त्रीय ज्ञान और मानवीय मूल्यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.