सुपौल, अगस्त 12 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। पोखर में नहाने गई एक युवती की गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई। घटना मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र स्थित बेलही गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। मृतका की पहचान बेलही गांव निवासी जाकिर हुसैन की 18 वर्षीया पुत्री फातमा खातून के रूप में की गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि फातमा खातून पोखर में नहाने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इधर, नदी थानाध्यक्ष सुमित...