सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। निर्मली थाना क्षेत्र की दिघिया पंचायत स्थित एक पॉल्ट्री फार्म पर पुलिस ने छापेमारी कर 735 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। मौके से फार्म संचालक नित्यानंद सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार छापेमारी दंडाधिकारी सह राजस्व अधिकारी शाहीना बेगम की देखरेख में की गई। अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह, निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान पॉल्ट्री फार्म से कफ सिरप की बोतलें बरामद की गईं। बरामद कफ सिरप कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंद...