सुपौल, अगस्त 17 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। पंचायत के पूर्व मुखिया जय कृष्ण गुरुमेता का रविवार सुबह करीब 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बलुआ बाजार के मटियारी में किया गया, जहां अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। जय कृष्ण गुरुमेता अपने सरल, सहज और विनम्र स्वभाव के लिए क्षेत्र में पहचान रखते थे। जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्परता दिखाई। निवर्तमान मुखिया रामजी मंडल ने कहा कि वे समाज के लिए मार्गदर्शक और अभिभावक के समान थे। उनके निधन से समाज ने एक नेक और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके निधन पर मुन्ना साह, प्रभात मिश्रा, मनोज कुमार झा, अंकित साह, सुनील पोद्दार, प्रमोद साह स...