सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। सरकार की ओर से नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक के बावजूद भीमपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुटखा, पान मसाला, तंबाकू और सिगरेट की बिक्री खुलेआम हो रही है। आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से दुकानदार बेखौफ होकर इनकी बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई जगह स्कूलों के मुख्य गेट के आसपास गुमटी और ठेले पर भी पान, गुटखा, सिगरेट व तंबाकू बेचे जा रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद स्कूली बच्चों को भी इन नशीले पदार्थों का सेवन करते देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण नाबालिग बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और उनमें नशे की लत लगने का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रो...