Supaul News: सुपौल : पुलिस दबिश के बाद मिली युवती, अपहरण के आरोप में मामला दर्ज
सुपौल, अक्टूबर 13 -- युवती की बरामदगी Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेल्ही गांव से अपहृत युवती को प्रतापगंज पुलिस ने सोमवार शाम बरामद कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बरामद युवती को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। पुलिस के अनुसार युवती के पिता ने भपटियाही थाना क्षेत्र निवासी संजय शर्मा पर अपहरण का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया गया है कि बीते सात अक्टूबर की शाम उनकी बेटी सड़क किनारे घास काट रही थी। इसी दौरान संजय शर्मा कार से पहुंचा और कथित तौर पर जबरन उसे कार में बैठाकर ले गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवती के पिता को दी। पिता ने खोजबीन की तो पता चला कि युवती को श्रीपुर स्थित संजय शर्मा के जीजा के घर रखा गया है। वहां पहुंचने पर युवती को सौंपने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.