Supaul News: सुपौल : पुलिस को देख कार छोड़कर भागे तस्कर, 1300 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद
सुपौल, अक्टूबर 3 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। पुलिस को देखते ही कफ सिरप लदी कार के चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो चालक पीरगंज गांव के पास घनी बस्ती में कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखी गई 1300 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 130 लीटर बताई गई है। कार में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि सरायगढ़-भपटियाही की ओर से पूर्वी कोसी तटबंध के रास्ते हरे रंग की कार से प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप किशनपुर लाई जा रही है।
कार की जांच सूचना मिलते ही थरिया चौक स्थित कोसी तटबंध पर पुलिस टीम ने वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.