सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सावन के अंतिम दिनों में भी जिले में बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और तेज पुरवा हवा चलती रही। पुरवा हवा के झोंकों से मौसम कुछ सुहाना हुआ और पिछले दिनों की उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही। कई बार आसमान में घने बादल देखकर बारिश होने का माहौल बना, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल गए। इससे किसानों की उम्मीद एक बार फिर टूट गई। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों को अब एक-दो दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में पर्याप्त बारिश धान की फसल के लिए अमृत साबित होगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अगले चार दिनों में तेज हवा के...