Supaul News: सुपौल : पुण्यतिथि पर समाजसेविका को दी श्रद्धांजलि
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। विशनपुर शिवराम पंचायत के तुलसीपट्टी वार्ड 09 निवासी बिनोद झा की पत्नी एवं समाजसेवी स्व आशा देवी की पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने कहा कि आशा देवी का समाज के लोगों के प्रति आत्मीय जुड़ाव और सेवा-भाव उन्हें हमेशा यादगार बनाए रखेगा। वह हर किसी के सुख-दुःख में साथ खड़ी रहती थी। उनके निधन के बाद भी परिजन और समाज के लोग उनकी कमी महसूस करते हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कृष्णानंद भिंडवार, मनोज राय, जहूर आलम, बालानंद झा, अजय मिश्र रिंकू, नवीन मिश्र, दीपक दत्ता, भवेश झा, सुमन कुमार झा, अनुमा कर्ण, ज्योतिष गौत्तम, मनीष मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.