सुपौल, सितम्बर 29 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड मुख्यालय एसएच 91से पूरब चुन्नी जाने वाली पीएम पक्की सड़क पर हो रहे जलजमाव कारण लोगों को आवागामन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ये है कि पक्की सड़क में कई जगहों पर गढ्ढे बन गए हैं जिसमें हल्की बारिश बाद ही जलजमाव हो जाता है।

जलजमाव के कारण वहीं सड़क पर अत्यधिक जलजमाव कारण आवागामन कर रहे लोगों को ये पता नहीं चल पाता कि सड़क मे किधर गढ्ढें हैं जिस कारण अक्सर खासकर दो पहिए वाले वाहन चालक चालक जलजमाव वाले गंदे पानी के गढ़े में गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इधर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्ब उक्त पक्की सड़क का निर्माण तो हुआ लेकिन सड़क किनारे नाला निर्माण नही हो पाया जिस कारण अक्सर बरसात के दिनों हल्की बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव की स्थित...