Supaul News: सुपौल : पीएम आवास योजना के तहत 77 लाभुकों को मिला लाभ
सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को टीसीपी भवन, बसंतपुर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी, बसंतपुर सुजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। प्रखंड की कुल 14 पंचायतों के लाभुकों को कार्यक्रम के दौरान आवास योजना से संबंधित लाभ प्रदान किए गए। इस क्रम में 11 लाभुकों को स्वीकृति पत्र, 51 लाभुकों को शुभकामना संदेश तथा 15 लाभुकों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की योजनाओं की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.