Supaul News: सुपौल : पीएन दास मेमोरियल अस्पताल का शुभारंभ, गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ
सुपौल, सितम्बर 24 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रसिद्ध साहित्यकार स्व. प्रीत नारायण लाल दास की स्मृति में उनके सुपुत्र एवं प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अवनीश कर्ण द्वारा स्थापित पीएन दास मेमोरियल अस्पताल का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा, मधेपुरा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, इंजीनियर मोती लाल एवं डॉ. अवनीश कर्ण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
अस्पताल की आवश्यकता इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ बाबू साहब झा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अपनी कमाई का एक हिस्सा लगाकर पिता की स्मृति में जनसेवा के उद्देश्य से अस्पताल शुरू करना सराहनीय पहल है। सरकार का भी प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.