Supaul News: सुपौल : पिपरा में मंत्री डॉ प्रमोद कुमार का गर्मजोशी से स्वागत
सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। खान एवं भूतत्व विभाग बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी गुरुवार को मधेपुरा जाने के क्रम में पिपरा प्रखंड में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान भाजपा नेता मनोज सिंह के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पाग और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यालय पहुंचने पर मंत्री ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियाँ मंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी की जमीनी मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.