Supaul News: सुपौल : पिपरा में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस क्रम में बुधवार को पिपरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट जीआर 288/2013 में फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित जमुहा टोला वार्ड 9 निवासी संतोष चौधरी एवं भूपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी से तीन वारंटी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.