सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: पिपरा। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय रामनगर पिपरा की बाल वैज्ञानिक सह कक्षा नौ की छात्रा दिव्यानी कुमारी का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 1 से 3 नवंबर 2026 तक माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, बेगूसराय में आयोजित होगा। इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय "निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार" है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, स्थानीय समस्याओं की पहचान करने तथा उनके समाधान के लिए नवाचारपूर्ण परियोजनाएँ तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। दिव्यानी कुमारी का राज्य स्तर पर चयन विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।...