सुपौल, अगस्त 12 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड के डहरिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मंगलवार को पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 15 माह के मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष यादव के 15 माह के इकलौते पुत्र प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। चार बेटियों के बाद बेटे के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

मृतक के दादाजी का बयान मृतक के दादा राजकुमार यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे प्रशांत घर के आंगन में खेल रहा था, जबकि उसकी मां पूनम देवी खाना बनाने में व्यस्त थी। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चा चापाकल के समीप पहुंच गया और पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिर गया। काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।

परिवार की प्रतिक्रिया बाद में मां की नजर बाल्टी ...