सुपौल, जुलाई 20 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत स्थित रतनसार गांव के रत्नसार पथ से पश्चिम महादलित बस्ती तक जाने वाली मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की पक्की सड़क को ग्रामीणों द्वारा काट दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) द्वारा ग्वालपाड़ा की बिलैनिया नदी तटबंध के बाहर सड़क का निर्माण कराया गया था।

सड़क निर्माण की समस्या लेकिन सड़क में जल निकासी के लिए कल्वर्ट नहीं बनाए जाने के कारण बारिश और बाढ़ का पानी नदी में नहीं जा सका तथा महादलित बस्ती, खेत-खलिहानों में फैलने लगा। इससे परेशान ग्रामीणों ने पानी का दबाव कम करने के लिए सड़क काट दी। घटना के बाद जहां आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं सरकारी राशि से निर्मित सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना ...