सुपौल, जुलाई 9 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। पाट लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक किसान की मौत हो गई। घटना पिपरा थाना क्षेत्र की दुबियाही पंचायत के दुलारी वार्ड 15 स्थित चंपानगर मार्ग में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतक की पहचान दुलारी वार्ड 15 निवासी राधेश्याम साह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की तहकीकात में जुट गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: पिपरा में पाट लदे ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौतघटना का विवरण जानकारी के अनुसार दुबियाही पंचायत के दुलारी वार्ड 15 निवासी राधेश्याम साह अपने खेत से भाड़े के ट्रैक्टर पर पाट लोड कर चम्पानगर जाने वाली सड़क से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में वह जैसे ही सड़क पर बने पुल के समीप पहुंच...