सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की पांच पंचायतों में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। संबंधित मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभाओं में पीएम आवास प्लस-2024 की सर्वे सूची में शामिल योग्य एवं अयोग्य लाभुकों को चिन्हित किया गया। इसके बाद पात्र परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची में जोड़ने के लिए सर्वसम्मति से सूची का अनुमोदन किया गया। ग्रामसभाओं में पंचायत कर्मियों एवं सभी वार्ड सदस्यों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ग्रामसभा में पीएम आवास योजना के तहत 771 लाभुकों की प्रतीक्षा सूची का हुआ अनुमोदनग्रामसभा की अध्यक्षता मुख्यालय ग्राम पंचायत छातापुर के सभा भवन में मुखिया बीबी साजदा खातून की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में कार्यपालक सहायक आवास पुष्कर राज बिट्टू एवं आवास सह...