Supaul News: सुपौल : पम्प चालक के बकाया मानदेय का भुगतान मामले का निष्पादन
सुपौल, जुलाई 2 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय सुपौल में बीते एक जून को दर्ज परिवाद संख्या 406110101062602585 का अंतिम निष्पादन कर दिया गया है। यह परिवाद जिले के सदर प्रखंड के छपकाही वार्ड 11 निवासी गुड्डी देवी ने दायर किया था। परिवाद में हर घर नल का जल योजना के तहत पम्प चालक का बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की गई थी। प्रकरण के आलोक में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सुपौल से रिपोर्ट मांगी गई थी। इस बाबत जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकाश कुमार ने बताया कि परिवादी का 23 जून तक बीते कुल 60 माह का मानदेय का भुगतान संबंधित योजना के संवेदक द्वारा करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.