सुपौल, अक्टूबर 25 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। इंस्टाग्राम पर हुई जान-पहचान और बातचीत के बाद करीब 10 महीने पहले मुजफ्फरपुर की एक युवती ने सरायगढ़ के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। भपटियाही थाना क्षेत्र की लौकहा पंचायत के कोढली गांव के वार्ड 3 निवासी संजीव साह ने अपनी तथाकथित पत्नी दामिनी देवी (21 वर्ष) को शनिवार की रात करीब 10 बजे पेट्रोल छिड़ककर मौत के हवाले कर दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपट्टी पंचायत के वार्ड 5 स्थित सुपौल उपशाखा नहर के पास की है। गंभीर रूप से झुलसी महिला की सदर अस्पताल सुपौल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने मौत से पहले दिए गये अपने बयान में अपने पति संजीव साह पर सुनसान जगह पर बुलाकर पेट्रोल छिड़ककर और आग लगाने का आरोप लगाया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना और भपटियाही थाना की पु...