Supaul News: सुपौल : पति की दीर्घायु की कामना कर सुहागिनों ने रखा करवा चौथ
सुपौल, अक्टूबर 29 -- किशनपुर में करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा व्रत Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रत की पूर्व संध्या पर बुधवार को बाजारों में पूजन सामग्री, करवा, छलनी, फल और शृंगार के सामान की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बाजार गुलजार रहे। करवा चौथ के दिन महिलाओं ने सोलहों शृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु तथा सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। परंपरा के अनुसार, सुहागिनों ने दिनभर निर्जला उपवास रखा। देर शाम चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर व्रत पूरा किया। इसके बाद पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.