सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता । सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में छह अगस्त को पंचायत समिति सदस्य की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बाबत बीडीओ निशांत कुमार ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निरंजना देवी करेंगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य,लोहिया स्वच्छ अभियान,आपूर्ति ,मनरेगा, कृषि ,राजस्व , बाल विकास परियोजना आदि सहित योजनाओं पर चर्चा की जाएगी जिसकी सूचना सभी संबंधित विभागों को दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...