Supaul News: सुपौल : पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा गांव के विकास पर हुआ मंथन
सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में करीब 11 बजे आयोजित ग्रामसभा की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया ने की। राज्य पंचायती राज विभाग के निर्देश पर आयोजित इस सभा में जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामसभा में ग्रामीणों से पंचायत की वर्तमान समस्याओं और जरूरतों पर जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को रखा। साथ ही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत के विकास में ग्रामसभा की अहम भूमिका है और स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं का चयन ग्रामीणों की भागीदारी से ही संभव है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.