Supaul News: सुपौल : पंचायतों के विकास को लेकर एसडीएम ने की बैठक
सुपौल, अक्टूबर 25 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड की पंचायतों के विकास को लेकर एसडीएम वीरपुर विनय कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय वैश्म में बैठक की। इसमें प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी, रतनपुरा, भगवानपुर और सातनपट्टी के मुखिया सहित जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही रोडमैप बनाया गया। एसडीएम ने कहा की शहर का विकास भी जरूरी है लेकिन बिना पंचायतों के सर्वांगीण विकास के यह अधूरा है इसलिए हम सब को मिलकर पंचायतों के सर्वांगीण विकास पर जोर देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.