सुपौल, अगस्त 17 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के साहेवान वार्ड 6 में सोमवार को पुलिस ने नेपाल निर्मित शराब की। शराब तस्कर शराब की खेप लेकर पल्सर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण पुलिस अमर कुमार ने कार्रवाई करते हुए वार्ड 6 स्थित ट्रांसफार्मर के समीप शराब को पकड़ लिया। जिसकी मात्रा नेपाल निर्मित शराब 255 बोतल में कुल 76.5 लीटर है। बताया जा रहा है कि तस्कर दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा की ओर पल्सर बाइक से शराब लेकर जा रहा था।

घटना का विवरण इसी बीच ग्रामीण पुलिस अमर कुमार को शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर तस्कर को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब से भरी तीन बोरियां सड़क किनारे फेंककर बाइक से फरार हो...