सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के निर्मली बाजार में एनएच-327ई के किनारे बीएसएनएल विभाग द्वारा खोदा गया करीब पांच फीट गहरा गड्ढा पिछले पांच दिनों से खुला पड़ा है। गड्ढे को अब तक मिट्टी से नहीं भरा गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है।

गड्ढे का खतरनाक खुला रहना सड़क के किनारे स्थित होने के कारण यह गड्ढा कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीएसएनएल से संबंधित कार्य के लिए गड्ढा खोदा गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी इसे भरने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई। दिन के समय तो लोग किसी तरह इसे देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण खतरा और बढ़ जाता है। खासकर पैदल राहगीरों, बाइक सवारों और बच्चों के गड्ढे में गिरने क...