सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। निजाम चौक से वीरपुर- बसंतपुर प्रखंड एवं अनुमंडल मुख्यालय, वीरपुर व्यवहार न्यायालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और रेनकट बन गए हैं।

सड़क की स्थिति कई स्थानों पर सड़क का किनारा कट जाने से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण आवागमन का मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहनों के अलावा पैदल राहगीर भी इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क किनारे कटाव और गड्ढों के कारण वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी जमा हो जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश...