सुपौल, जुलाई 1 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के गजना चौक से ऑफिसर कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क पर नाला निर्माण एवं वर्षा जल निकासी के लिए चल रहे कार्य के कारण बुधवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। दिन के समय पानी निकासी का कार्य किए जाने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर करीब एक बजे निर्माण स्थल के आसपास लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन घंटों फंसे रहे। आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय व्यस्त सड़क पर निर्माण कार्य होने से प्रतिदिन आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि नाला निर्माण एवं पानी निकासी का कार्य रात के समय कराया जा...