सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में किसानों की आय बढ़ाने और परंपरागत खेती के साथ बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार ने नई पहल की है।

योजना की जानकारी उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग की ओर से शुरू की गई नारियल पौधा वितरण योजना के तहत इस वर्ष जिले को 6 हजार नारियल पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। योजना के तहत किसानों को नारियल विकास बोर्ड के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 16 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।

आधारभूत जानकारी कृषि विभाग का मानना है कि यह योजना जिले में फलदार वृक्षों का रकबा बढ़ाने के साथ किसानों के लिए दीर्घकालीन आय का नया विकल्प तैयार करेगी। योजना के अनुसार प्रत्येक नारियल पौधे की कीमत 115 रुपये ...