Supaul News: सुपौल : नामांकन से कम छात्रों की उपस्थिति पर बिफरे आरडीडीई, शिक्षकों को लगाई फटकार
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) मो सईद अंसारी ने गुरुवार को जिले के किशनपुर एवं पिपरा प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्रों की कम उपस्थिति एवं साफ-सफाई की लचर व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित एचएम एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। सबसे पहले आरडीडीई ने किशनपुर प्रखंड की करहेया पंचायत स्थित आदर्श मध्य विद्यालय अभूआर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अभूआर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की।
शिक्षकों को फटकार नामांकित छात्र-छात्राओं की तुलना में उपस्थिति काफी कम मिलने पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई और कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.