Supaul News: सुपौल : नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
सुपौल, सितम्बर 14 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात चांदपीपर पंचायत के वार्ड 10 निवासी नामजद अभियुक्त संजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार संजय कुमार यादव के खिलाफ भपटियाही थाना कांड संख्या 41/26 दर्ज है। वह इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.