सुपौल, अक्टूबर 25 -- Supaul News: सुपौल। शहर में बड़ी संख्या में नाबालिग बेखौफ होकर बाइक चला रहे हैं। इनमें से अधिकांश के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता और उन्हें यातायात नियमों की भी पर्याप्त जानकारी नहीं होती। कई बार नाबालिग तेज रफ्तार में बाइक चलाते और ओवरलोड होकर संकरी सड़कों से गुजरते नजर आते हैं। इससे न केवल उनकी जान जोखिम में रहती है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता रहता है। इसके बावजूद नाबालिगों के वाहन चलाने पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ऐसे में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और नियमित जांच अभियान चलाने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...