Supaul News: सुपौल : नाबालिग चला रहे टेंपो-ट्रैक्टर, हादसे की आशंका
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र की सड़कों और बाजारों में इन दिनों नाबालिग बेखौफ होकर टेम्पू और ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। अनुभवहीन चालकों द्वारा भारी एवं यात्री वाहनों का संचालन किए जाने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई नाबालिग बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के टेम्पू और ट्रैक्टर चला रहे हैं। व्यस्त बाजार और मुख्य सड़कों पर इनके वाहन चलाने से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। लोगों का मानना है कि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग से नियमित जांच अभियान चलाकर नाबालिग चालकों पर कार्रवाई करने तथा वाहन मालिकों के विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कदम उठाने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.